JAMSHEDPUR : हज़ारीबाग़ में लव ट्राएंगल में जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी की प्रशांत सिन्हा हत्या… शव बरामद… दो गिरफ्तार…

Spread the love

जमशेदपुर : प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को डैम में फेंकने के आरोप में प्रेमिका और उसका नया प्रेमी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जमशेदपुर के विकलांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की उसकी प्रेमिका काजल सिन्हा और उसके नए प्रेमी रौनक ने प्रेम त्रिकोण में हज़ारीबाग़ में हत्या कर दी, और आरोपियों ने उसके शव को छड़वा डैम में फेंक दिया. आपको बताते चलें कि जमशेदपुर के बिरसानगर के दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हत्या उसकी प्रेमिका काजल सिन्हा और उसके नए प्रेमी रौनक ने प्रेम त्रिकोण में हज़ारीबाग़ में कर दी. आरोपियों ने प्रशांत की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था।

20 दिन बाद शनिवार को प्रशांत की गर्लफ्रेंड की खोजबीन के बाद हजारीबाग पुलिस ने क्षत-विक्षत शव बरामद किया. प्रशांत और काजल 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्त बने और दोनों एक ही जाति के थे. उनकी कई बार मुलाकात हुई और प्रशांत ने काजल को रोजगार के लिए आर्थिक मदद भी की।

हालांकि, एक साल पहले काजल की दोस्ती पैगोडा चौक, हजारीबाग निवासी रौनक से हुई, जो कल्लू चौक पर झोपड़ी चलाता है. कुछ दिनों से काजल ने प्रशांत से बात करना बंद कर दिया था और उसने एक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

रौनक और काजल ने प्रशांत को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई

काजल प्रशांत को घुमाने के बहाने हज़ारीबाग़ ले आई और रौनक के पास ले गई, जहां उसकी हत्या कर दी. काजल प्रशांत को घुमाने के बहाने हज़ारीबाग़ ले आई और रौनक के पास ले गई, जहां उसकी हत्या कर दी. 11 मार्च को लापता होने के बाद प्रशांत की बहन ने 22 मार्च को बिरसानगर थाने में हत्या के लिए अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले में काजल सिन्हा को आरोपी बनाया था और इस मामले की जांच जमशेदपुर और हजारीबाग पुलिस संयुक्त रूप से कर रही थी. 29 मार्च को हजारीबाग पुलिस ने रौनक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि काजल अपने घर पर पुलिस को देखकर भाग गयी थी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. काजल की निशानदेही पर शव बरामद किया गया और हजारीबाग पुलिस ने घटना की जानकारी जमशेदपुर पुलिस को दी. प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को डैम में फेंकने के आरोप में प्रेमिका और उसका नया प्रेमी गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *