मामला बिगड़ा तो बदला फैसला : भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद झारखंड-बंगाल सीमा पर हजारों ट्रक फंसे थे.... जानिए अब क्या हुआ


Publish Date: Sun, 22 Sep 2024 15:47 PM (IST)


 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा पड़ोसी राज्य झारखंड से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों राज्यों की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो और राष्ट्रीय राजमार्ग चार पर हजारों ट्रक फंस गये हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि झारखंड के ट्रकों को पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर रोका गया।



मिश्रा ने कहा, “हमने प्रखंड विकास पदाधिकारी से रिपोर्ट ली है. वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी दे दी गयी है. सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है. ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (पूर्व) के प्रमुख सुनील अग्रवाल ने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग दो और राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर हजारों ट्रक फंसे हुए हैं. सीमा बंद होने के कारण महाराष्ट्र के करीब 10 ट्रक फंस गए हैं।


फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीटीओए) के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष बोस ने दावा किया कि बंगाल ने सुबह से ही पड़ोसी राज्य झारखंड के साथ सभी सीमाएं बंद कर दी हैं. देबुडीह चेकपोस्ट पर तैनात बंगाल पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बंगाल सरकार ने दामोदर घाटी निगम (केंद्रीय सरकारी इकाई) द्वारा संचालित मैथन और पंचेत बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के विरोध में झारखंड से ट्रकों के प्रवेश पर कथित रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बर्धमान और मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है।


डीवीसी के एक अधिकारी के अनुसार झारखंड में भारी वर्षा के कारण मैथन बांध से लगभग 58,451 एकड़ फीट पानी और पंचेत बांध से 220,640 एकड़ फीट पानी छोड़ा गया. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नयी दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर पानी छोड़ा गया था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) जिम्मेदार है।

झामुमो महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ममता बनर्जी के सीमा सील करने के फैसले से उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अगर झारखंड अपनी सीमा सील करता है तो पश्चिम बंगाल भारत के पश्चिम, उत्तर और दक्षिणी हिस्सों से कट जाएगा. मैं दीदी से संवेदनशील होने का आग्रह करूंगा. मालवाहक वाहन आपके राज्य में बाढ़ लाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए डीवीसी और पश्चिम बंगाल सरकार के संपर्क में है. वहीं डीवीसी ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि पानी छोड़ने का निर्णय पश्चिम बंगाल जल संसाधन विभाग, झारखंड जल संसाधन विभाग और डीवीसी की तकनीकी विशेषज्ञ समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम

  20 Sep 2024


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.