Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 08:59 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत केंदूकोचा में बुधवार शाम बिरसा खालखो पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी सोनु सिन्हा और उसका साथी करमदेव शर्मा उर्फ करमा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। गुरुवार को जिला पुलिस ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बुधवार शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे शराब के नशे में बिरसा और मनीष नामक युवक के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच मौके पर मौजूद सोनु ने पिस्टल निकालकर बिरसा को गोली मार दी। घटना के बाद बिरसा को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था।
रुपयों के लेकर शुरु हुआ था विवाद....
सिटी एसपी ने बताया कि बिरसा खालखो और मनीष यादव के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। गुरुवार शाम बिरसा, मनीष और सोनु नदी किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। मनीष ने बिरसा से अपने बकाया रुपये मांगे जिस कारण दोनों के बीच नोक-झोक शुरु हुई। विवाद बढ़ता देख सोनु ने अपने पास रखा पिस्टल निकाला और गोली चला दी। वहीं करमदेव ने सोनु को घटना से आधे घंटे पहले ही हथियार दिया था। सिटी एसपी के अनुसार सोनु और करमदेव पर कई मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
JAMSHEDPUR : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी की चोरी..
17 Oct 2024
यदुवंशी समाज ने भरा हुंकार... कहा.. पिछड़ा समाज के खिलाफ भाजपा का चेहरा उजागर.. अभय सिंह पर कार्रवाई हो... चंदन यादव ने लगाए कई गंभीर आरोप... प्रशासन के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
15 Oct 2024
BIG-BREAKING : मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के लिए उड़ान भरा...वायु सेना का हेलीकॉप्टर... हुआ क्रैश
02 Oct 2024
JAMSHEDPUR : आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित
30 Sep 2024
BREAKING : लालबाबा फाउंड्री मामला : हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग... गोलबंद हुए... टाटा स्टील व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
27 Sep 2024
बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम
20 Sep 2024
BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार
14 Sep 2024
डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी
04 Sep 2024
CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....
01 Sep 2024
मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण
01 Sep 2024
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.