प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस का फुल फार्म बताया... कहा... झारखंड के तीन दुश्मन हैं.. इन्हें जितना जल्दी पहचान लेंगे, उतना भला होगा"....


Publish Date: Sun, 15 Sep 2024 19:38 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कोल्हान की जमीं पर आज प्रधानमंत्री ने सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बारिश की वजह से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे प्रधानमंमंत्री ने झामुमो कांग्रेस और राजद को झारखंड का दुश्मन बताया। झारखंड अलग राज्य का सपना भाजपा के शासनकाल में पूचा हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण भाव से, सेवा भाव से काम कर रही है।



पीएम ने कहा कि आप जानते हैं कि दशकों तक आदिवासी युवाओं को पिछड़ा रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने उनकी चिंता की. उनकी शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय हमने बनाए। आदिवासी समाज की एक महिला को देश का राष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी ने बनाया. अब तक की सरकारें खनिज संपदा से संपन्न झारखंड से केवल वसूली करती थी. हमने डीएमएफ बनाया. आपको आपका हक दिलाया।



उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा को बहुमत दीजिए, आपके विकास के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के 3 सबसे बड़े दुश्मन हैं. इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्योदय उतना ही जल्दी सुनिश्चित होगा। पीएम ने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ, लेकिन सपनों का, उन आकांक्षाओं का क्या हुआ।


प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सब भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गई. पीएम ने कहा कि आप जानते हैं कि देश की पहली और महाभ्रष्ट सरकार एक ही है- कांग्रेस पार्टी. इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार. पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलतीं हैं. ये जेएमएम वाले भी उसी कुल के साथ हैं. इस कुल का नाम है- कांग्रेस कुल ऑफ करप्शन।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है. उसने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया. इन्होंने देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया. पीएम ने कहा कि ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी भी हद तक जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये जेएमएम वाले, जिन्होंने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं. उन लोगों के साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.