KANDRA : स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों को खाने के लिए दिया गया चनाचूर और केक... खाने के बाद बिगड़ने लगी बच्चों की तबियत... आधा दर्जन से भी अधिक बच्चे बीमार... एमजीएम में इलाजरत


Publish Date: Thu, 05 Sep 2024 17:38 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा के पास स्थित नरेंद्र नगर हाई स्कूल में टीचर्स डे की मस्ती के दौरान केक और चनाचूर खाकर करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार पड़ गये. इन सारे बच्चों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार बच्चों में 14 वर्षीय शेफाली बारी, 14 वर्षीय प्रह्लाद और 13 वर्षीय अनीशा, 11 वर्षीय खुशी महतो और एक सुरभि कुमारी सिंह शामिल है. एक और बच्चा पूरबी कुमारी सिंह को भी लाया जा रहा है. बताया जाता है कि स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के बीच केक और चनाचूर परोसा गया था।



बच्चों ने खूब मस्ती की और फिर केक और चनाचूर खाया. इसके बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ती चली गयी. बच्चों को उलटी और दस्त की शिकायत होने लगी. अचानक इस तरह के हालात के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बच्चों को पास के अस्पताल ले गए. लेकिन वहां स्थिति काबू में नहीं हुई. इसके बाद बच्चों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सारे बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे है. यह घटना कैसे घटी है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे बच्चे बीमार पड़े. केक और चनाचूर में आखिर क्या था कि बच्चे एक साथ बीमार पड़ गये।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.