JAMSHEDPUR : रायशुमारी में पूर्वी में पहली पसंद रघुवर दास.. पश्चिमी में अभय सिंह.. पोटका में मेनका सरदार... बहरागोड़ा में आभा महतो... जुगसलाई में मुचीराम... घाटशिला में लक्षमण टुडू... जाने और किसके नामों की है ज्यादा चर्चा.... पढ़े पूरी खबर विस्तार से


Publish Date: Thu, 12 Sep 2024 15:24 PM (IST)


 

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए राज्यभर में रायशुमारी आयोजित की। पार्टी ने जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत चार विधानसभा सीटों - जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, पोटका और जुगसलाई के अलावे बहरागोड़ा और घाटशिला में रायशुमारी प्रक्रिया को पूर्ण किया।



इस प्रक्रिया में बूथ स्तर से लेकर मंडल अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के चयन को लेकर गोपनीय राय मांगी गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों ने इन रायों को संकलित कर अपनी अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपने की तैयारी की है। रायशुमारी के बाद से पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा जोरों पर है।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा.....

बात करें जमशेदपुर पूर्वी की तो यहां रघुवर दास का दबदबा अभी भी देखा जा रहा है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं की पहली पसंद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे. अन्य दावेदारों में दिनेश कुमार, शिव शंकर सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, सौरव तिवारी, बलबीर मंडल, अनिल सिंह और अचिंतम गुप्ता के नाम भी सामने आए. लेकिन अधिकांश कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास को प्राथमिकता दी।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा.....

वहीं बात करें जमशेदपुर पश्चिम की तो अभय सिंह का नाम सबसे आगे रहा अभय सिंह का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। इसके अलावा राजकुमार सिंह, विकास सिंह, नीरज सिंह, राजीव रंजन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद और विजय सिंह के नाम भी कार्यकर्ताओं ने सुझाए।

पोटका विधानसभा.....

पोटका विधानसभा में पूर्व विधायक मेनका सरदार पोटका विधानसभा में कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनीं। उनके साथ उपेंद्रनाथ सरदार, बारी मुर्मू और गणेश सरदार के नाम भी सुझावों में प्रमुख रहे।

जुगसलाई विधानसभा......

जुगसलाई विधानसभा में मुचिराम बाउरी और विमल बैठा नामों की मांग है कार्यकर्ताओं ने बीजेपी से प्रत्याशी उतारने की मांग जोर-शोर से उठाई. रायशुमारी में मुचिराम बाउरी और विमल बैठा का नाम प्रमुखता से सामने आया. रीतिका मुखी और नीलू मछुआ के नाम भी चर्चा में
रहे।

बहरागोड़ा विधानसभा......


बहरागोड़ा विधानसभा के लिए पूर्व सांसद आभा महतो,
दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद पुत्र कुणाल महतो, सरोज महापात्रा और भाजपा छोड़ चुके कुणाल सारंगी के नाम भी प्रमुखता से उभरे. रायशुमारी में इनके अलावा चंडी चरण साव और काबू दत्ता के नामों की भी चर्चा हुई।

घाटशिला विधानसभा......

घाटशिला विधानसभा में रायशुमारी के दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, लखन मार्डी, डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, बाबूलाल सोरेन और दिव्यानी मुर्मू के नाम चर्चाओं में है।



भाजपा की इस रायशुमारी से स्पष्ट है कि कई सीटों पर मजबूत प्रत्याशी सामने आए हैं, जिनके नामों पर समीक्षा के उपरांत जल्द ही 3 नाम पार्टी नेतृत्व को सौंपे जाने की संभावना है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.