JAMSHEDPUR : शर्मसार : ऑटो चालक ने 12 वर्षीय विक्षिप्त के साथ किया दुष्कर्म... गिरफ्तार... मामले की जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Fri, 30 Aug 2024 08:52 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह निवासी एक 12 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. हालांकि, मामले का खुलासा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब पीड़िता की बड़ी बहन ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी विजय मुर्मू बारीडीह बजरंग चौक का रहने वाला है।


मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी तीन बेटी और एक बेटा के साथ रहती है. मंझली बेटी मानसिक रुप से विक्षिप्त है. आरोपी विजय ऑटो चालक है और पड़ोस में रहने वाली फुआ की बेटी से एक तरफा प्रेम करता है. वह अक्सर घर के पास आकर नशे की हालत में हंगामा करता है. मंगलवार को वह घर पर आया था।

बेटी घर पर अकेली थी. वह बेटी को अपने साथ बाहर ले गया. घर के बाहर एक कंडम कार खड़ी है. विजय ने बेटी के साथ कार में दुष्कर्म किया. इस बीच बड़ी बेटी ने उसे ऐसा करता देखा और भगा दिया. उसके बाद बड़ी बेटी ने सारी कहानी बताई जिसके बाद विजय को पकड़़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.