JAMSHEDPUR : भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे रहें हैं सवाल.... कार्यकर्ताओं में रोष... पत्र के माध्यम से... प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को शिकायत... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Fri, 11 Oct 2024 17:04 PM (IST)


 

news flash : जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगे हैं। हाल ही में जमशेदपुर महानगर के पोटका और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान हुई व्यवस्थागत समस्याओं और अनियमितताओं के कारण कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में केवल 1500 कुर्सियाँ लगाई गईं, जबकि प्रदेश नेतृत्व की ओर से कम से कम 5000 कुर्सियों की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इसके अलावा, हेंगर पंडाल की जगह बांस का पंडाल बनाया गया, जो कार्यक्रम के एक दिन पहले ही गिर गया, जिससे पूरे आयोजन पर अनिश्चितता का साया मंडराने लगा था।

भोजन व्यवस्था में कमी और कार्यकर्ताओं में असंतोष......


कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि कार्यक्रम में उचित भोजन व्यवस्था नहीं थी, जिससे कई कार्यकर्ता बिना भोजन किए ही लौट गए। इस स्थिति ने कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष पैदा कर दिया। मंडल के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे, और कार्यकर्ताओं को लाने के लिए उचित परिवहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिला और प्रदेश के कई नेता भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे, जिससे आयोजन की गंभीरता पर सवाल उठे।

भ्रष्टाचार और वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति......


पोटका और जुगसलाई विधानसभा में हुए परिवर्तन यात्रा में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा उत्पन्न हुई। इसके अलावा, मुख्य वक्ता के संबोधन से पहले ही सभा स्थल खाली हो गया था, जो आयोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। जुगसलाई विधानसभा में भी समान समस्याएं देखने को मिलीं, जहाँ 1500 से 2000 कुर्सियों की ही व्यवस्था की गई थी और उचित भोजन व्यवस्था का अभाव था।

व्यापारियों और व्यवसायियों में भय का माहौल......


शिकायत में यह भी कहा गया है कि महानगर जिला अध्यक्ष ने चंदा उगाही के कारण स्थानीय व्यापारियों, बिल्डरों और अन्य व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ है. आरोप है कि इस तरह की उगाही और कार्यक्रम की अव्यवस्था के कारण पार्टी की छवि को नुकसान हो सकता है. जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी पड़ सकता है।

कार्रवाई की माँग.....

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया गया है कि जिला अध्यक्ष को पद से हटाया जाए और उनके स्थान पर किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि पार्टी की छवि को सुधारने और सभी विधानसभा सीटों पर जीत को सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग दोनों ही चिंतित हैं और पार्टी नेतृत्व से त्वरित कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


यदुवंशी समाज ने भरा हुंकार... कहा.. पिछड़ा समाज के खिलाफ भाजपा का चेहरा उजागर.. अभय सिंह पर कार्रवाई हो... चंदन यादव ने लगाए कई गंभीर आरोप... प्रशासन के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

  15 Oct 2024


BIG-BREAKING : मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के लिए उड़ान भरा...वायु सेना का हेलीकॉप्टर... हुआ क्रैश

  02 Oct 2024


JAMSHEDPUR : आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

  30 Sep 2024


BREAKING : लालबाबा फाउंड्री मामला : हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग... गोलबंद हुए... टाटा स्टील व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  27 Sep 2024


बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम

  20 Sep 2024


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.