JAMSHEDPUR-BREAKING : हाई वोल्टेज ड्रामा मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को पुलिस ने फिर मेडिकल करवाकर... कोर्ट में कर रही है पेश... जेल भेजने की तैयारी...


Publish Date: Thu, 12 Sep 2024 15:03 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्व आजसू नेता मुन्ना सिंह की मुश्किल कम होने का नाम ही नही ले रही मुन्ना सिंह को कदमा थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे एमजीएम में फिर से मेडिकल करवाकर कोर्ट लेकर गई है. और जेल भेजने की तैयारी कर रही है. बुधवार को मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. पीआर बॉन्ड पर उन्हे छोड़ दिया गया था।

बुधवार को मिली थी राहत....


पूर्व आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को बुधवार को न्यायालय से बड़ी राहत मिली थी. आपको बताते चलें कि मंगलवार को कदमा थाना ने उन्हें 41A का नोटिस दिए बिना ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की थी. विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि मामले में मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह के अधिवक्ता ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि कदमा थाना ने राजनीतिक दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई की है और उनके मुवक्किल को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया।

अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी से पहले 41A का नोटिस देना आवश्यक था, जिसे नजरअंदाज करते हुए पुलिस ने मुन्ना सिंह को सीधे गिरफ्तार किया। न्यायालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कदमा थाना को फटकार लगाई और पुलिस की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी। साथ ही, अदालत ने कदमा थाना को निर्देश दिया है कि वे दबावमुक्त होकर निष्पक्ष अनुसंधान करें।

यह मामला तब से चर्चा में है जब मुन्ना सिंह पर एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप और वीडियो वायरल होने के बाद मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।

बुधवार को जज विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने अभियुक्त मुन्ना सिंह को बड़ी राहत देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था….

फ़िल्मी अंदाज में नई धाराएँ जोड़ने का आवेदन लेकर पहुंची थी कदमा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मुन्ना सिंह पर पोस्को एक्ट की धाराएँ जोड़ने का आवेदन न्यायालय में समर्पित किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रंजन बरियार ने जिरह करते न्यायालय को बताया की प्राथमिकी में न तो ये धाराओं के तहत एफआईआर हुआ है और ना ही सीआरपीसी 41A के तहत नोटिस दिया गया है। प्रतीत होता है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से अभियुक्त को किसी दबाव की वजह से फंसाया जा रहा है। जज बिमलेश सहाय की अदालत ने अभियुक्त मुन्ना सिंह को पीआर बॉन्ड पर मुक्त करने का निर्देश दिया और फिलहाल पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.