EXCLUSIVE : क्या पूर्वी विधानसभा का प्यार किसी का कर रहा बेसब्री से इंतज़ार ?? अगर हुई वापसी तो बदल जाएगी सूरत... देखते रह जाइएगा मूहर्त.. पढ़े क्यों जताई जा रही है ऐसी आशंका... क्या सच में होगी वापसी...??


Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 17:25 PM (IST)


 

news flash : कहते है ना क्रिकेट और राजनीतिक में कब क्या से क्या हो जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. यही कारण है कि क्रिकेट में खिलाड़ी आखरी गेंद तक और राजनीति की पिच पर राजनेता बहुत हद तक इंतजार करते है. क्यों को दोनो खेल में ये नहीं पता होता है कि ऊंट किस करवट बैठ जाए।

वहीं इन दिनों ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास काफी चर्चा में हैं आपको बताते चलें कि ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक और ट्विटर के डिस्प्ले पिक्चर को बदलकर राजनीतिक गलियारे में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।




वही 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान टाटा।नगर रेलवे स्टेशन से 11 नये वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देश को देंगे, इसके अलावे कई सरकारी योजनाओं का लोकार्पण भी होना तय है. वहीं प्रधानमंत्री का रोड शो और बिष्टुपुर रीगल मैदान में जनसभा भी प्रस्तावित है. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले रघुवर दास का नया प्रोफाइल पिक्चर कई सवाल खड़ा कर रहा है।



उनके समर्थक इसे झारखंड में वापसी के संकेत के रूप में देख रहे हैं.
राज्य की राजनीति में रघुवर दास एक प्रमुख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. उनकी लोकप्रियता और कड़ी प्रशासनिक क्षमता ने उन्हें झारखंड में मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें अक्टूबर 2023 में महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व सौंपते हुए पड़ोसी राज्य ओडिशा में बतौर राज्यपाल भेजा था।



वहाँ उन्होंने आम जनता से खुद को सीधा कनेक्ट किया और सभी जिलों में घूमकर आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारें में जागरूक किया. उन्होंने ओड़िसा राजभवन को भी आम जनता के लिए खुला रखा ताकि जन समस्याओं का निराकरण राजभवन के मार्फत भी संभव हो सके. ओडिशा में भाजपा को इसका सीधा सीधा लाभ भी मिल. जब विधानसभा चुनाव में भाजपा को पहली बार ओडिशा में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ. वहीं लोकसभा चुनाव में भी 21 लोकसभा सीटों में भाजपा की झोली में कुल 20 सीट ने सभी को चौका दिया. इसके पीछे ओडिशा भाजपा की मेहनत के साथ महामहिम की रघुवर दास के प्रयास के लोग मुरीद हो गए।

ऐसा लगता है झारखंड भाजपा में अभी भी कुछ बड़ा होने वाला है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.