Publish Date: Tue, 17 Sep 2024 13:30 PM (IST)
दिल्ली : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही हैं। उनके नाम की चर्चा पहले से चल रही थी, अब उसी कड़ी में केजरीवाल ने उनके नाम पर मुहर भी लगा दी है। आतिशी वर्तमान सरकार में भी सबसे ज्यादा मंत्रालय संभाल रही थीं, ऐसे में अनुभव के लिहाज से उनका पलड़ा भारी माना जा रहा था। अब कई बड़े नामों को पछाड़कर उनकी ताजपोशी हो रही है, एक महिला चेहरे को आगे करने का काम किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका तर्क था कि जब तक जनता उन्हें निर्दोष मान लेती, जब तक जनता उन्हें वोट देकर जिता नहीं देती, वे फिर सीएम कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब उनके उस इस्तीफे वाले दांव के बाद दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिलने जा रही है।
जानिए, कौन हैं आतिशी जो बनेंगी दिल्ली की नई सीएम....
वैसे आतिशी का सीएम के लिए चयन होना मायने रखता है। वे कोई राजनीति प्रष्ठभूमि से नहीं आती हैं, उनके परिवार के सदस्य भी राजनीति से दूर ही रहे हैं। ऐसे में उनका नाम आगे आना उनकी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। आतिशी के निजी जीवन की बात करें तो उनके माता-पिता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनके पिता का नाम विजय कुमार सिंह और मां का नाम त्रिप्ता वाही है।
आतिशी की स्कूलिंग स्प्रिंगडेल स्कूल नई दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई की और मास्टर्स की डिग्री ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हासिल की। कुछ साल बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड से रोड्स स्कॉलर के रूप में एजुकेशन रिसर्च में अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
आखिर आतिशी को क्यों बनाया जा रहा मुख्यमंत्री....
आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं और सरकार के फैसलों को मीडिया के सामने प्रमुखता से रखती हैं। आतिशी ने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल काम किया है, जहां उन्होंने जैविक खेती और शिक्षा प्रणाली पर काम किया। वहां वह कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम करती रहीं, जहां पहली बार उनकी मुलाकात आम आदमी पार्टी के सदस्यों से हुई।
अब आदिशी का निजी जीवन बताने के लिए काफी है कि वे काफी मेहनत कर इस ऊंचे पद तक पहुंचने जा रही हैं। लेकिन उनका सीएम बनना सियासी रूप से भी मायने रखता है। इसके कई कारण सामने आ रहे हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिला कार्ड खेल सकती है, आतिशी सिर्फ तीसरी ऐसी महिला नेता होंगी जो सीएम पद की शपथ लेंगी। इसी तरह आतिशी की छवि भी कट्टर ईमानदार वाली मानी जाती है, उन पर निजी रूप से भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं, ऐसे में पार्टी की विचारधारा के साथ उनकी राजनीति मेल खा सकती है।
BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार
14 Sep 2024
डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी
04 Sep 2024
CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....
01 Sep 2024
मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण
01 Sep 2024
एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया
01 Sep 2024
BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??
31 Aug 2024
युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...
30 Aug 2024
लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल
29 Aug 2024
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न
28 Aug 2024
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.