BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने थामा भाजपा का दामन कहा... झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा..


Publish Date: Fri, 30 Aug 2024 17:40 PM (IST)


 

रांची : झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।


पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के पूर्व नेता चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गये हैं. चंपाई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी बीजेपी में शामिल हुए. रांची में एक भव्य कार्यक्रम में अपने हजारों समर्थकों के साथ चंपाई सोरेन ने कमल का दामन थाम लिया है. इस सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के अन्य बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे. इससे पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा 'आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया।


झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा' चंपाई सोरेन ने गुरुजी को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में लिखा कि वह झामुमो की वर्तमान नीतियों और कार्यशैली से विक्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने पर मजबूर हुए हैं. उन्होंने शिबू सोरेन को लिखे अपने पत्र में कहा कि 'आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था और जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों और गावों की खाक छानी थी आज वह पार्टी अपनी दिशा से भटक चुकी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.