Publish Date: Sat, 31 Aug 2024 14:02 PM (IST)
रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके साथ भाजपा मिलन समारोह कार्यक्रम में मौजूद आला नेताओं ने भी लोबिन हेंब्रम को बधाइयां दीं. इससे पहले लोबिन हेंब्रम भाजपा कार्यालय पहुंचे. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सीता सोरेन मौजूद रहे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मिलन समारोह में पहुंचे और लोबिन का पार्टी में स्वागत किया।
लोबिन हेंब्रम ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद झामुमो को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि गुरुजी के समय में जो तीर-धनुष में दम था आज वो नहीं है. बचपन से अबतक हम झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहे मगर यह पार्टी अब दिशाविहीन हो चुकी है. संथाल में बंगलादेशी घुसपैठी जबर्दस्ती आदिवासी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. आज गुरुजी जो सोचे थे वो नहीं हुआ, झारखंड दुर्गति के पथ पर जा रहा है. बांग्लादेशी आदिवासियों के साथ जबरन शादी कर रहे हैं. लव जिहाद संथाल में जोरों पर है.भाजपा में शामिल होने को लेकर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से काफी हुए हैं।
उन दोनों से प्रेरित होकर मैंने यहां के मूलवासी आदिवासी के हितों की रक्षा करने के लिए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है. लोबिन हेंब्रम के बाद इस मिलन समारोह को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया. बता दें कि चंपाई सोरेन के बाद जेएमएम के दूसरे बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, संथाल की राजनीति में लोबिन की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार
14 Sep 2024
डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी
04 Sep 2024
CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....
01 Sep 2024
मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण
01 Sep 2024
एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया
01 Sep 2024
BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??
31 Aug 2024
युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...
30 Aug 2024
लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल
29 Aug 2024
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न
28 Aug 2024
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.