BJP : पोटका और पश्चिमी विधानसभा की रायशुमारी में जोरदार हंगामा... मंडल अध्यक्ष की ओर से नई सूची दिए जाने का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध... सुंदरनगर में हाथापाई और गाली-गलौज भी... पढ़े पूरी खबर विस्तार से


Publish Date: Thu, 12 Sep 2024 10:46 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा महानगर की चार सीटों के लिए आगामी विस चुनाव को लेकर बुधवार को रायशुमारी हुई. इस दौरान पोटका और पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए रायशुमारी के दौरान खूब हंगामा हुआ. पोटका के लिए घाघीडीह और पश्चिमी के उलीडीह मंडल के अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगा, जिसके बाद रायशुमारी के कार्यक्रम में कुछ देर के लिए विघ्न उत्पन्न हो गया, हालांकि बाद में प्रदेश के नेताओं ने मामले को सुलझा लिया।



जानकारी के अनुसार पोटका विधानसभा के लिए रायशुमारी कल्याण मंडप सुंदरनगर में आहूत थी, जिसमें प्रत्याशी के रूप में उपेंद्रनाथ सरदार का नाम प्रथम आया. दूसरे में मेनका सरदार तीसरे में गणेश सरदार रहे. रायशुमारी के दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार द्वारा गलत सूची देकर मतदान करने का विरोध निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी द्वारा किया गया. राय शुमारी कराने रांची से संदीप वर्मा एवं सूर्य प्रभात आए थे।



आरोप लगाया गया कि घाघीडीह मंडल अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे गलत कार्य को पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार का भी सहयोग रहा है. रायशुमारी के दौरान जमकर हाथापाई एवं गाली गलौज हुआ. संदीप शर्मा द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा था की जो निर्देश आया है की पुरानी सूची से ही रायशुमारी कराई जाएगी, लेकिन वर्तमान मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार द्वारा जो लोग अपेक्षित नहीं थे. उनसे भी मतदान कराया जा रहा था. पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा की बातों का ललन यादव और समर्थको ने भी समर्थन किया।



दूसरी ओर, उलीडीह मंडल में भी यही स्थिति रही. नए मंडल अध्यक्ष रविंदर सिंह ने नए लोगों का नाम भी सूची में दे दिया था, जिस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान ने आवाज उठाई. हंगामे को लेकर कुछ देर के लिए कार्रवाई प्रभावित हुई. महामंत्री पवन कुमार राय ने बताया कि प्रदेश से तय है कि नए मंडल अध्यक्ष भले ही बन गए हो, लेकिन पुरानी कमेटी ही रायशुमारी में भाग लेगी, लेकिन इसके विपरीत नए छोरों को भी लिस्ट में डाल दिया गया. हंगामा होने की सूचना वरीय नेताओं को पहुंची, फिर तय हुआ कि दोनों मतदान कर सकते हैं. खैर यहां रायशुमारी में पहले नंबर पर भाजपा के नेता विकास सिंह, नीरज सिंह, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, नंदजी प्रसाद, विजय सिंह के नाम को कार्यकर्ताओं ने पसंद किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.