BIG-BREAKING : मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के लिए उड़ान भरा...वायु सेना का हेलीकॉप्टर... हुआ क्रैश


Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 16:05 PM (IST)


 

BIHAR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हुआ है। मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह मामला औराई थाना क्षेत्र का है। मौके की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम पहुंचने की कोशिश कर रही है।


बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहा था। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है। पानी का बहाव अधिक होने के कारण टीम मौके तक नहीं पहुंच पाई है।


जानकारी अनुसार हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद राहत सामग्री पहुंचा रही टीम पानी में कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वायु सेना के जवानों के द्वारा राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में पायलट गंभीर रुप से घायल हैं, वहीं 3 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। वायु सेना का हेलिकॉप्टर दरंभगा राहत बचाव कार्य में लगा था। हादसा राहत कार्य कर लौटने के दौरान हुआ है। हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से राहत सामग्री लेकर उड़ा था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BIG-BREAKING : मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के लिए उड़ान भरा...वायु सेना का हेलीकॉप्टर... हुआ क्रैश

  02 Oct 2024


JAMSHEDPUR : आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

  30 Sep 2024


BREAKING : लालबाबा फाउंड्री मामला : हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग... गोलबंद हुए... टाटा स्टील व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

  27 Sep 2024


बीजेपी नेता ने की तल्ख टिप्पणी... राहुल गांधी को बताया नमक हराम

  20 Sep 2024


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.