तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाई जाती थी जानवर की चर्बी, CM चंद्रबाबू के दावों से देश भर में सनसनी


Publish Date: Thu, 19 Sep 2024 12:58 PM (IST)


 

दुनिया भर में प्रसिद्ध आस्‍था का केंद्र तिरुपति मंदिर को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के बयान से देश में हंगामा मचा हुआ है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व की जगन मोहन रेड्डी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि तिरुपति मंदिर के लूड्डू वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होती थी। उन्‍होंने मंदिर की शुद्धता को खंडित करने का आरोप लगाया।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा संचालित तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में मांग के अनुरूप लड्डू दिया जाता है। नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि यहां तक कि तिरुमाला के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे। उन्होंने घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग किया। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है। मंदिर में हर चीज को साफ कर दिया गया है। इससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है।


भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है प्रसाद वाला लड्डू.....

दरअसल यह मामला तब सामने आया जब नायडू ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक एनडीए की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि भगवान वेंकटेश्वर के 'प्रसाद' को बनाने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। मंदिर ट्रस्ट हर दिन लगभग 3 लाख लड्डू बनाता है। यह 'प्रसाद' भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।


तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) और भगवान वेंकटेश्वर को आंध्र प्रदेश के लोगों की सबसे बड़ी धरोहर बताते हुए, नायडू ने कहा कि NDA सरकार मंदिर की पवित्रता को बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने (YSRCP सरकार) मुफ्त भोजन सेवा की गुणवत्ता खराब कर दी और घटिया सामग्री का उपयोग करके भगवान वेंकटेश्वर के लड्डू को भी नहीं छोड़ा। YSRCP सरकार के कार्यकाल के दौरान, टीडीपी ने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के 'नंदिनी' ब्रांड के घी की जगह एक निजी ठेकेदार को घी की आपूर्ति का ठेका दिया था।


नायडू के इस आरोप को YSRCP ने सिरे से खारिज कर दिया। YSRCP के वरिष्ठ नेता और टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू के आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया है। सुब्बा रेड्डी ने कहा कि टीडीपी चीफ राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चंद्रबाबू नायडू ने दिव्य मंदिर तिरुमाला की पवित्रता और सैकड़ों करोड़ हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाकर बहुत बड़ा पाप किया। सुब्बा रेड्डी ने कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर उन्होंने बेहद खराब टिप्पणियां की हैं। मनुष्य जन्म में शैलराज जन्मा कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी नहीं करता और ऐसे आरोप नहीं लगाता। उनके इस आरोप से यह साबित हो गया चंद्रबाबू राजनीति के फायदे के कुछ भी कर सकते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BREAKING : कार सवार ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर.. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल... कार सवार हुआ फरार

  14 Sep 2024


डोबो पुल के नीचे शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी

  04 Sep 2024


CRICKET : भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम के कप्तान बने मोहम्मद अमान... पढ़े अमान की उतार चढ़ाव की कहानी....

  01 Sep 2024


मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  01 Sep 2024


एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया

  01 Sep 2024


BREAKING : 2024 के विधानसभा चुनाव में चलेगा चंपाई सोरेन का जादू... ?? कोल्हान में सभी 14 सीट भाजपा हार गयी थी.. चंपाई सोरेन क्या भाजपा को दिला पाएंगे लाभ..??

  31 Aug 2024


युवा आक्रोश रैली लाठीचार्ज के दौरान घायल युवा कार्यकर्ता सूरज से मिले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ...

  30 Aug 2024


लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल

  29 Aug 2024


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

  28 Aug 2024

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.