युवा संगठन कांग्रेस की रीढ़, युवाओं की ऊर्जा से पार्टी को मिलेगा नया बल : बन्ना गुप्ता


Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 10:26 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सभी नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल संगठन मजबूत होता है, बल्कि पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह भी युवा सोच के नेता हैं, ऐसे में उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी एवं संगठन हित में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के साथ शुभम शुक्ला, बैजनाथ हंसदा, रोहित कुमार पाल, विकास मुखी, सौरभ राज, सुभाष रोहन अवस्थी तथा प्रदेश सचिव मोहम्मद नौशाद और सलमान पठान उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षों में सुदामा मुखी, मोहम्मद हसन उर्फ बाबू, समीर कुमार उर्फ निखिल तिवारी, शुभम झा, जकरिया सलीब, चिराग सिंह एवं उज्जवल पाठक शामिल थे। वहीं ब्लॉक अध्यक्षों में उज्जवल पांडे, सनी अनुराग, अविनाश कुमार, स्वयं मुखी, रोहित कुमार शर्मा, अभय कुमार शर्मा, गोलू कुमार, अमित रजक, कुमार उद्धव, जगदीप सिंह एवं अमन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनोज झा ने किया कार्यक्रम में संजय तिवारी, जुगसलाई प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष इरसाद हैदर, कदमा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मोहंती, सेंटी रजक, राजकुमार दास, राजेश रजक, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.