टेल्को सड़क हादसे में युवक की मौत


Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 14:52 PM (IST)


 

JAMSHEDPUR : टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा रात करीब 12:05 बजे एमटीसी (शिक्षा निकेतन स्कूल) के सामने मुख्य सड़क पर हुआ, जब युवक तेज बारिश के बीच बाइक से जा रहा था। घटना की सूचना एमटीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। तत्पश्चात पुलिस ने शव को टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में की गई है, जो घोड़ाबांधा स्थित अपना आंगन, फ्लैट नंबर 2 बी/3/3 में अपने परिवार के साथ रहता था साथ ही उसका घर छोटा गोविंदपुर साईं बाबा मंदिर के पास भी है अमन के पिता का नाम अजीत कुमार हैं वह टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी भी हैं वह यामाहा आर 15 बाइक (नंबर JH 05 DU 3191) से कहीं जा रहा था, तभी तेज बारिश और सड़क पर फिसलन के कारण उसका नियंत्रण बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। इस घटना के वक्त अमन का दोस्त भी था जो एक्सीडेंट होने के बाद अमन को छोड़ कर चला गया

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बारिश के चलते सड़क पर फैली फिसलन इस दुर्घटना की संभावित वजह मानी जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.