Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 09:03 AM (IST)
अमीनपुर : 5 अगस्त को हैदराबाद के अमीनपुर में एक महिला और उसके दोस्त पर भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना सुबह 9 बजे हुई, जब एक निजी एजेंसी के डॉग कैचर्स कुत्तों को पकड़ने आए थे. महिला पंचमी भट्टाचार्य और उनके दोस्त करण सुरैल ने अधिकारियों से उनके आदेश के बारे में पूछा, जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें धमकाना और मारना शुरू कर दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पंजमी भट्टाचार्य पिछले तीन साल से पीजेआर एनक्लेव, मियापुर में आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं. 5 अगस्त को जब कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम वहां पहुंची तो पंचमी और उनके दोस्त करण सुरैल ने अधिकारियों से उनके आदेश के बारे में पूछा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर कुत्तों को बीमारी फैलाने और हिंसक होने का आरोप लगाया. कुछ ही देर में 25-30 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।
पंचमी ने बताया कि जब वे अधिकारियों से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स ने पीछे से उनके बाल खींचा और उन्हें जमीन पर गिरा दिया. उनके दोस्त करण जब उन्हें बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया और लात-घूसों से मारा गया. करण का चेहरा खून से लथपथ हो गया था. इसके बाद एक शख्स जो खुद को पार्षद बता रहा था, वहां आया और उसने धमकी देते हुए कहा, "तुम्हें जो भी लीगल एक्शन लेना है ले लो. हम देख लेंगे." पंचमी भट्टाचार्य ने 9:30 बजे पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर फोन किया, लेकिन उन्होंने 'कुत्तों के मामले' में आने से इनकार कर दिया. जब पंचमी ने खुद पर हमला होने की बात कही, तो वे आने को तैयार हुए. लेकिन बाद में उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि यह इलाका अमीनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. आखिरकार, पुलिस 1 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. पंचमी ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उनसे उनके और करण के बीच के रिश्ते के बारे में पूछा।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.