गांव वाले मतदान के लिए उमड़े वहीं शहर वाले फीके पड़े... सबसे अधिक खरसावां में 79.11%... सबसे कम रांची में 52.27% मतदान... जमशेदपुर पूर्वी में 56.99%... पश्चिम में 56.53 फीसदी... बहरागोड़ा... घाटशिला... पोटका में जमकर पड़े वोट....


Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 08:59 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को पहले चरण का चुनाव का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. झारखंड में 66.51% मतदान हुआहै. खरसावां में सबसे अधिक 79.11% मतदान हुआ. वहीं, रांची में सबसे कम 52.27% मतदान हुआ है. जमशेदपुर पूर्वी में भी 56.99 प्रतिशत मतदान, जबकि जमशेदपुर पश्चिम में 56.53 प्रतिशत वोटिंग हुई।



कोल्हान की सबसे हॉट सीट सरायकेला, जहां से चंपई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं वहां लोगों ने जमकर मतदान किया, सरायकेला में 72.35 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि, पोटका में 73.30 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ रही हैं. जगरनाथपुर विधानसभा में भी अच्छी वोटिंग हुई है. इस सीट पर 69.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस सीट से पूर्व सांसद गीता कोड़ा भाजपा से उम्मीदवार है, उनके सामने वर्तमान विधायक सोना राम सिंकू मैदान में हैं. बहरागोड़ा में 78.20 प्रतिशत मतदान से चुनावी रोमांच बढ़ा दिया है. इस सीट पर भाजपा और झामुमो अपने- अपने हिसाब से समीकरण बैठा रहे हैं।


683 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत इवीएम में बंद.....


चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।



इस चरण में चुनाव मैदान में खड़े प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हैं, जो सरायकेला में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला झामुमो के गणेश महली से है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर में कांग्रेस के सोना राम सिंकू के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. लोहरदगा में कांग्रेस नेता रामेश्वर ओरांव का मुकाबला आजसू के शांति भगत से है जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) में जद (यू) के सरयू राय का मुकाबला कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से है. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने 30 सीट हासिल की थीं जबकि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीट के साथ बहुमत हासिल किया था. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.