Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 10:57 AM (IST)
रांची : झारखंड में ठंड का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य में शनिवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है लेकिन रविवार से ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिन इलाकों में बारिश के आसार हैं उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और रांची जिला शामिल हैं। नौ दिसंबर को भी हल्की वर्षा की संभावना जतायी गयी है। आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बन रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन मिलकर मौसम का मिजाज बदलेगा। देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।
इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि आज से बादल रहने की संभावना है। आठ और नौ दिसंबर को झारखंड के कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है। दस दिसंबर से फिर से आसमान साफ होने का अनुमान है। सुबह में कोहरा रहेगा, जिससे तापमान गिरेगा और फिर से 10 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.