UTTAR-PRADESH : डरावना जिंदगी जी रहे हैं 50 गांव के लोग.. घुस आए है खूंखार भेड़िए...


Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 08:34 AM (IST)


 

उत्तर प्रदेश : बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक इन दिनों लोगों के लिए बड़ी मुश्किल बन गई है. बुधवार रात राजपुर कलां गांव में भी एक भेड़िया देखा गया, जिसने स्थानीय लोगों में खौफ पैदा कर दिया. गांव वालों ने भेड़िया को देखा और उसे घेरने की कोशिश की. लोगों ने जब टॉर्च लाइट दिखाई तो भेड़िया जंगल में भाग गया. bahraich इन दिनों बहराइच जिले के लगभग 30 गांव भेड़ियों के आतंक से प्रभावित हैं. पिछले दो महीनों में भेड़ियों ने सात लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. जिले के उत्तरी हिस्से में, खास तौर पर तराई क्षेत्रों जैसे चकिया, सुजौली, निशानगारा, मिहींपुरवा, बिछिया और बघौली के जंगलों में ये आदमखोर भेड़िये काफी सक्रिय हैं।



यहां तक कि कतर्नियाघाट क्षेत्र में भी यही हालात बना हुआ है. जिला वन विभाग के मुताबिक, अब तक तीन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है और ऐसा अनुमान है कि तीन और भेड़िये सक्रिय हैं. इन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन और ट्रेंकुलाइजर का सहारा लिया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जब भेड़िये अपने स्वाभाविक शिकार नहीं कर पाते, तब वे कमजोर शिकार जैसे महिलाएं और बच्चे को अपना शिकार बनाते हैं।



चीफ फारेस्ट कंजर्वेटर रेनू सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा, "हम पहले यह कहानी सुनते थे "भेड़िया आया, भेड़िया आया" इसलिए भेडियों के साथ इंसान की कॉन्फ्लिक्ट कोई नई बात नहीं है. ये जरूर है कि इस बार ये ज्यादा खतरनाक लेवल पर पंहुच गया है. जांच के मुताबिक पांच बच्चों को आदमखोर भेड़ियों ने मारा है, दो मामले संदिग्ध हैं, ऐसा लगता है कि भेड़ियों की यह पूरी फैमिली आदमखोर हो गई है. तीन पकड़े गए हैं और पूरी तैयारी है कि जल्द सभी पकड़े जाएंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.