Publish Date: Tue, 24 Sep 2024 09:16 AM (IST)
जमशेदपुर : आगामी समय में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर भाजपा ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को झारखंड का प्रभार सौंपा गया है. जिसके चलते पूर्व सीएम जनसभा को संबोधित करने झारखंड के बहरागोड़ा पहुंचे.थे. लौटने के क्रम में शिवराज सिंह चौहान की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई. यह देख मंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए. कड़ी मशक्कत के बाद भी कार का पहिया गड्ढे से बाहर नहीं निकला. उसके बाद कार में बैठे शिवराज सिंह सहित अन्य लोगों को कार से उतरना पड़ा, तब जाकर कार के पहिये को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब शिवराज बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन’ रैली को संबोधित करने के बाद हेलीपैड लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के बीच चालक पानी से भरी सड़क पर गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा सका, जिससे कार फंस गयी. कार फंसने के बाद शिवराज छाता लेकर बाहर आए और स्थानीय लोगों से बात की. उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजित कुमार कुजूर ने बताया कि शिवराज सुरक्षित रूप से हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रांची लौट गए।
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
JHARKHAND : मंत्रीजी का FACEBOOK पेज हो गया हैक... डाले जा रहे आपत्तिजनक VIDEO... साईबर थाना में शिकायत... पढ़े पूरी खबर
21 Mar 2025
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.