Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 15:34 PM (IST)
जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गोली के छर्रे और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार हाईवा कंपनी में असिस्टेंट एचआर संजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 जनवरी की रात करीब 8 बजे, भूतपूर्व सिक्योरिटी सुपरवाइजर समीर कुमार झा और वर्तमान क्षेत्रीय पदाधिकारी सर्वजीत शर्मा ने कंपनी में आकर सुरक्षा गार्ड से गाली-गलौज की और गेट न खोलने पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर आरआईटी थाना कांड संख्या 01/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 333, 109, 352, 351(2), 3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। मानवीय सूचना के आधार पर 5 जनवरी को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर कुमार झा, पिता अरुण कुमार झा, निवासी एमआईजी-18, आदित्यपुर-2 तथा सर्वजीत शर्मा, पिता स्व. कृष्णा शर्मा, निवासी एलआईजी-192, आदर्श भवन, आदित्यपुर-2 के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, घटनास्थल से बरामद गोली के छर्रे तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल संख्या जेएच05बीई 5847 बरामद किया। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। छापेमारी दल में आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई शशि भूषण सिंह मुंडा, पु.अ.नि. राज कुमार साहा, आरक्षी 630 चंदन कुमार, आरक्षी 204 उमा शंकर सिंह तथा आरक्षी 416 आनंद मोहन शामिल थे पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.