Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 09:07 AM (IST)
जमशेदपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाएगी। इस मौके पर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सुशासन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुधांशु ओझा ने बताया कि अटल जी ने अपने कार्यकाल में भारत को प्रगति और सुशासन का नया आयाम दिया। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनमें सड़कों का स्वर्णिम चतुर्भुज, परमाणु परीक्षण, संचार क्रांति, सर्व शिक्षा अभियान और अर्थव्यवस्था में सुधार शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अटल जी के जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.