Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 11:03 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर को लेकर खुफिया एजेंसियों ने गंभीर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि शहर को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया जा सकता है। इस इनपुट के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शहर के हर संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाके पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।
प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा और निगरानी.....
खुफिया अलर्ट के बाद शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और मॉल, औद्योगिक क्षेत्र, स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
रांची फायरिंग मामले से जुड़ रही जांच की कड़ियां......
हाल ही में रांची के विकास अस्पताल के पास हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गैंग द्वारा लिए जाने के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं इसका संबंध किसी बड़े आपराधिक या आतंकी नेटवर्क से तो नहीं है. इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका.....
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं। ये लोग आम नागरिकों की तरह रहते हुए गुप्त रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. एजेंसियों को आशंका है कि इनका संबंध पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लेने वाले नेटवर्क से हो सकता है।
सैयद मोहम्मद अर्शियान पर शक.....
रिपोर्ट के मुताबिक, इस नेटवर्क का संचालन आजादनगर के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान कर रहा है। बताया गया है कि.अर्शियान दिल्ली पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल है. उस पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस.......
जांच एजेंसियों की सिफारिश पर इंटरपोल ने अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अब उसकी देश-विदेश में गतिविधियों, बैंक खातों, फोन रिकॉर्ड संपर्क सूत्रों की गहन जांच की जा रही है।
भाई पहले से जेल में बंद.......
अधिकारियों के अनुसार, अर्शियान का भाई मोहम्मद जीशान पहले से ही दिल्ली की जेल में बंद है। उसे 9 अगस्त 2017 को आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर विदेशी आतंकी संगठनों से संपर्क का मामला दर्ज है।
अलकायदा नेटवर्क से संबंध का संदेह......
जांच एजेंसियों को संदेह है कि दोनों भाइयों के तार अलकायदा नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। वर्ष 2016 में ओडिशा में अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी के दौरान भी इनका नाम सामने आया था।
होटल, लॉज और किराए के मकानों की सघन जांच.....
खुफिया इनपुट के बाद होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, किराए के मकान की जांच तेज कर दी गई है। बिना पहचान पत्र के रह रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। मकान मालिकों को किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
वाहन जांच और पेट्रोलिंग तेज......
शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
आम लोगों से सतर्क रहने की अपील.....
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस बैग, संदिग्ध वाहन, असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सकता है।
अफवाहों से बचने की सलाह......
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की है।
किसी भी अपुष्ट खबर को आगे न बढ़ाने और केवल सरकारी व विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करने को कहा गया है।
प्रशासन का भरोसा......
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.