Publish Date: Mon, 21 Oct 2024 09:12 AM (IST)
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हजारों की संख्या में जमशेदपुर पूर्वी की जनता एकत्रित हुई। इस बैठक में, आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के स्थान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास की बहु पूर्णिमा दास नाम होने के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिला।
सभी ने एकस्वर में पूर्णिमा दास के चुनाव लड़ने का विरोध किया और सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह का साथ देने की बात कही. बातचीत के दौरान शिव शंकर सिंह ने कहा " एक ओर भारतीय जनता पार्टी कई मौकों पर देश के अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों के खिलाफ परिवारवाद पर हमलावर रहती है दूसरी ओर समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिवार से ही ऐसे लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़वाती है जिनका पार्टी या जनसरोकार से दूर दूर तक कोई नाता नहीं।इसलिए आज मैंने नहीं बल्कि टिकट बंटवारे से आहत जमशेदपुर पूर्वी की सम्मानीय जनता ने ये फैसला किया है कि वे सोमवार को नांमाकन के लिए पर्चा खरीदेंगे और इस विषय पर विस्तृत जानकारी कल एक प्रेसवार्ता कर दी जाएगी।
मौके पर मौजूद लोगों ने शिव शंकर सिंह के समर्थन में नारे लगाए और विधानसभा चुनाव में तन मन धन से सहयोग करने तथा ऐतिहासिक जीत दिलाने में दिन रात एक कर देने की बात कही. प्रमुख लोगों में सरस्वती साहू, रूबी झा, ब्यूटी तिवारी, रश्मि भारद्वाज, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सत्येंद्र सिंह रोमी, दुर्गा राव, हरिसिंह राजपूत, सुरेश मुखी, शंकर अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिंह जीतू कई अन्य गणमान्य एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
JHARKHAND : मंत्रीजी का FACEBOOK पेज हो गया हैक... डाले जा रहे आपत्तिजनक VIDEO... साईबर थाना में शिकायत... पढ़े पूरी खबर
21 Mar 2025
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.