Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 11:11 AM (IST)
अलीगढ़ : दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया में बहिष्कार के बाद चर्चित सास-दामाद की जोड़ी का कोई पता नहीं है। चर्चा है कि दोनों गुजरात या बिहार चले गए हैं। युवक पूर्व में दोनों राज्यों में नौकरी कर चुका है। उधर, युवक को उसके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उन्होंने कहा कि उससे अब मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है। मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ की रहने वाली सपना अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई थी, जो गांव नगला मछरिया का है। 10 दिन बाद दोनों लौटे।
सास ने दामाद के साथ रहने का फैसला किया। लेकिन, दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया गया। राहुल के पिता होरीलाल ने कहा कि ये रिश्ता उनको स्वीकार नहीं है। मेरे लिए बेटा मर गया है। उस दिन सास-दामाद ने पड़ोस के गांव में रात काटी। चर्चा है कि दोनों दो दिन तक आसपास के गांवों में ही रहे। फिर गुजरात या बिहार चले गए हैं। वहां नया जीवन शुरू कर लिया है। हालांकि इस संबंध में न तो पुलिस को कोई खबर है और न ही युवक के पिता को कोई जानकारी है। पिता के अनुसार, उन्होंने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उससे अब मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है।
सास-दामाद का प्रकरण सामने आने के बाद प्रधान पुत्र विनीत नायक व राहुल के पिता को फोन पर किसी ने धमकी दी थी। पिता को पूरे परिवार को उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी मिली थी। इस संबंध में दादों एसओ सुनील कुमार तोमर ने बताया कि जांच की जा रही है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.