Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 22:43 PM (IST)
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर सियासी तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। चुनावी रण में अब ‘बाहरी बनाम भीतरी’ का मुद्दा खुलकर सामने आ गया है। मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
कुमकुम श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में कहा, “मानगो की जनता प्रवासी पक्षियों से सावधान रहे। मैं वर्षों से आपके सुख-दुख की साथी रही हूं। मानगो का मेयर वही बनेगा, जो यहां की समस्याओं को जड़ से जानता हो।”
उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार सुधा गुप्ता और संध्या सिंह पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि वे मानगो की 20 बस्तियों के नाम भी शायद ठीक से नहीं बता पाएंगी।
कुमकुम ने कहा, “कुछ लोग पैराशूट से चुनावी मैदान में कूदे हैं। धनबल के दम पर राजनीति करने वालों से सावधान रहना होगा। मानगो की सम्मानित जनता उसी को चुने, जिसका व्यक्तित्व इस मिट्टी से जुड़ा हो।”
तूफानी जनसंपर्क, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब......
चुनावी अभियान के तहत कुमकुम श्रीवास्तव ने कुमरूम बस्ती, डिमना पारडीह रोड, मानगो बाल्टी कारखाना, उलीडीह बस्ती सहित कई इलाकों में जोरदार पदयात्रा की। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और छड़ी छाप, क्रम संख्या-2 पर मोहर लगाने का भरोसा जताया।
जनता से मिल रहे समर्थन से उत्साहित कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य “विकसित मानगो” बनाना है। उन्होंने दोहराया कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पानी और सफाई—को प्राथमिकता देंगी।
मानगो में अब चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। बाहरी बनाम स्थानीय की इस जंग में जनता किस पर भरोसा जताती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.