Publish Date: Thu, 02 Jan 2025 09:41 AM (IST)
जमशेदपुर : बुधवार का दिन ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए जीवन के सबसे भावुक पल में से एक रहा, जब उन्होंने अपनी बड़ी बहन प्रेमबती देवी को अंतिम विदाई दी। प्रेमबती देवी को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे परमानंद साहू ने दी। स्वर्णरेखा स्थित बर्निंग घाट पर हुआ यह अंतिम संस्कार न केवल एक पारिवारिक शोक था, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की भी अंतिम विदाई थी जो मां और बेटे जैसा था। रघुवर दास ने हमेशा अपनी बहन को मां के रूप में देखा और अपनी बहन के आंचल से मां के जैसा स्नेह और वात्सल्य पाकर आगे बढ़ते रहे।
अंतिम यात्रा के दौरान हर चेहरा गम में डूबा हुआ था। एग्रिको स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य राजनीतिक दलों और कॉर्पोरेट जगत के लोग, सभी ने प्रेमबती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने हर किसी को छू लिया था। रघुवर दास, जो सार्वजनिक जीवन में अपने धैर्य, कड़े फैसले और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं, इस पल में अपने आंसू रोक नहीं सके।
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रेमबती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी उनकी सफलता में मां जैसी भूमिका निभाई. इस दौरान पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, अमित सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय आनंद मुनका, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा व परिवारजन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.