गृहमंत्री ने मुझे फोन किया, कहां हैं आप, देर हो रही है फौरन आइए', असदुद्दीन ओवैसी ने बताया क्या अमित शाह से हुई बात


Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 09:36 AM (IST)


 

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इस बीच केंद्र सरकार ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं बैठक में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे। सर्वदलीय बैठक को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें खुद गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया और जल्द दिल्ली पहुंचने को कहा है।

गृह मंत्री ने मुझे फोन किया और पूछा कि मैं कहां हूं- ओवैसी.....


सर्वदलीय बैठक पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “जिस कारण से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, वह राष्ट्रीय महत्व की है। गृह मंत्री ने अभी मुझे फोन किया और पूछा कि मैं कहां हूं। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा है। मैं जल्द से जल्द टिकट बुक करूंगा और सर्वदलीय बैठक (दिल्ली में) में पहुंचूंगा।”

जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “एक ऐसी जगह जहां इतने सारे पर्यटक थे, वहां एक भी पुलिस कर्मी या सीआरपीएफ कैंप नहीं था। त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज़्यादा का समय लगा। इन लोगों ने लोगों से उनकी आस्था के बारे में पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी। वे पाकिस्तान से आए थे, और पाकिस्तान उनका समर्थन करता है। वे सीमा कैसे पार कर गए? इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? अगर वे पहलगाम पहुंच गए तो वे श्रीनगर भी पहुंच सकते थे। न्याय तभी होगा जब जवाबदेही तय होगी। हम आतंकी हमले की निंदा करते हैं।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.