Publish Date: Wed, 06 Nov 2024 20:25 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि मारवाड़ी समाज का इतिहास गौरवशाली और वंदनीय रहा है। इस समाज का देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज के कई महापुरुषों ने भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने साकची अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने समर्थन के लिए आभार जताया। बैठक में पूर्णिमा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प. बंगाल भाजपा की प्रवक्ता नेहा अग्रवाल मुख्य रुप से मौजूद थीं। बैठक का आयोजन सुमन अग्रवाल के संयोजकत्व में हुआ। समाज के लोगों ने पूर्णिमा जैसी सुसंस्कृत और ऊर्जावान प्रत्याशी देने के लिए भाजपा नेतृत्व की सराहना की और समर्थन का एलान किया। सनी संघी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में सुरेश काउंटिया,संतोष अग्रवाल,ओमप्रकाश रिंगरसिया, शंभू अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, दिनेश कुमार, गूंजन यादव, सुरेश शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।
बिरसानगर में पूर्णिमा का रोड शो, खरना पर छठव्रतियों से मिलीं
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बुधवार को पूरे दिन धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। खरना की बधाई दी, प्रसाद ग्रहण किया और रोड शो के जरिये लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने विभिन्न बस्तियों-प्रेम नगर, पटेल नगर, नेहरू कालोनी, आनंद नगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर 1-बी, जोजोबेड़ा आदि बस्तियों में घर-घऱ जाकर छठ व्रतियों को खरना की बधाई दी। उन्होंने छठ घाटों का दौरा भी किया और वहां की व्यवस्था को देखा। शाम में उन्होंने व्रतियों के घर-घर जाकर आर्शीवाद लिया और खरना का प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ पवन अग्रवाल, मृत्युंजय यादव, निर्मल दीक्षित, अशोक सामंता, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज श्रीवास्तव, राम अवतार गुप्ता, कल्याणी शरण, अभिषेक सिंह, शशिकांत सिंह, नरेश प्रसाद आदि मौजूद थे। पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर के कुआं मैदान से रोड शो शुरु किया एवं विभिन्न इलाकों में गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की। क्षेत्र की समस्याओं को भी देखा-समझा। भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने जगह-जगह अभिनंदन किया एवं समर्थन का वादा किया। एक दुखी महिला को देख कर पूर्णिमा इतनी भावुक हो गईं की उसे गला लगाकर खुद रोने लगीं। रोड शो में दिनेश कुमार,राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, सतवीर सिंह सूमो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
वहीं, लोजपा सांसद राजेश वर्मा के साथ नामदा बस्ती गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका। गोलमुरी विजय नगर,नानक नगर, रामदेव बगान, देबून बगान का भी दौरा किया।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.