Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 09:51 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी समेत राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के अगले दिन गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ समय बिताकर दिन को पूरी सरलता से बिताया। उन्होंने दिन का अधिकतर हिस्सा अपने परिवार के साथ बिताया, जहां उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के साथ समय बिताकर घर के काम-काज भी निपटाए।
सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए पूर्णिमा साहू ने रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया। शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्णिमा साहू ने रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
दिन के फुर्सत के दौरान उन्होंने कई प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन किया और राजनीति के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चाएं कीं। अपने आवास पर आए महिलाओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ राजनितिक चर्चा करते हुए उन्होंने योजनाओं को भी साझा किया।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.