Publish Date: Mon, 02 Dec 2024 09:08 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो में जाम को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर डीसी से फोन पर बात की. श्री राय ने कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को गंभीरता से ले और उसके लिए ठोस उपाय करे. जिला प्रशासन ने यदि नो इंट्री के समय में बदलाव नहीं किया, तो जनता खुद गाड़ियों को रोकेगी, जिनके साथ वे भी वहां खड़े रहेंगे. क्योंकि उनकी प्राथमिकता आम जनता को सुविधा दिलाने की है. मानगो पुल पर जाम की स्थिति तो चिंताजनक है ही, जमशेदपुर शहर में करीब एक दर्जन अन्य स्थान हैं, जहां यातायात की व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से करने की जरूरत है।
उन्हें उम्मीद है कि जिला प्रशासन मानगो पुल और मानगो चौक पर लगने वाले जाम की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए उनके सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगा और एक सप्ताह के भीतर इसे लागू कराना सुनिश्चित करायेगा. उन्होंने कहा कि मानगो ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पिछले छह माह से वे जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं, पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है. दो दिन पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक होने की सूचना समाचार पत्रों से मिली पर उसका भी कोई नतीजा अभी तक नहीं निकला है।
विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रशासन सबसे पहले जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो इंट्री के समय में बदलाव करे. दिन में किसी भी भारी वाहन को जमशेदपुर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. रांची की तरफ से डोबो होकर आने वाले भारी वाहनों तथा सरायकेला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को केवल रात में 12 से सुबह 6 बजे तक ही जमशेदपुर में प्रवेश करने की इजाजत दी जाये।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.