झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला... केबुल टाऊन के लोगों को मिलेगी टाटा की बिजली... सरयू राय बोले- हमारी कोशिश पर लग गयी मुहर


Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 09:20 AM (IST)


 

जमशेदपुर : केबुल टाऊन के लोगों को टाटा स्टील से बिजली का कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है. केबुल कंपनी के निवासी अब अपने निवास स्थान के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन फॉर्म भरें, उन्हें टाटा स्टील की टाटा स्टील यूआइएसएल बिजली देगी. शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट ने दो वर्ष पहले दायर याचिका पर यह फ़ैसला दिया. अदालत के इस फैसले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि वह बीते तीन साल से लगातार कह रहे थे कि केबुल टाउन और केबुल बस्ती में बिजली कनेक्शन देने में टाटा स्टील के सामने कोई कठिनाई नहीं है और उन्हें कनेक्शन देना चाहिए।

श्री राय ने कहा कि उनकी बात मानने की जगह उन्होंने दिवालिया केबुल कंपनी के रिज़ोल्यूशन प्रोफेशनल से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा, जो उन्होंने आज ाहीं दिया और आगे भी नहीं देंगे. सरयू राय ने कहा कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट के वरीय अधिकारियों ने भी उनसे बातचीत में हाईकोर्ट के इस फ़ैसला को स्वीकार किया और उनको सूचित किया कि वे केबुल कंपनी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ करायेंगे. उन्हें हाईकोर्ट के फ़ैसले की अभिप्रमाणित प्रति मिलने का इंतज़ार है।


उम्मीद है कि फ़ैसला की प्रति आज-कल में हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी. श्री राय ने केबुल कंपनी वासियों को बधाई दी और कहा कि उनकी चिर प्रतीक्षित मांग आज पूरा हो गयी. केबुलवासियों ने इस बीच जिस धैर्य का परिचय दिया, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. वह इस मामले में बिल्कुल आश्वस्त थे कि जब उनके प्रयास से केबुल क्षेत्र के घर-घर में टाटा स्टील का पेयजल कनेक्शन तीन साल पहले मिल गया तो एक न एक दिन बिजली कनेक्शन भी अवश्य मिलेगा. आज यह उम्मीद पूरा हो गयी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.