Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 09:42 AM (IST)
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में शनिवार देर शाम 14 वर्षीय शांति हेंब्रम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की फटकार बनी वजह...?
शांति के पिता विजय हेंब्रम और मां सरस्वती हेंब्रम मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को शांति बिना बताए परसुडीह में अपनी बुआ के घर चली गई थी। शनिवार सुबह जब पिता को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे फोन पर डांट लगाई। इसके बाद दोनों माता-पिता अपने काम पर चले गए। घर में अकेली शांति ने इस फटकार से आहत होकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
परिवार में मातम, पुलिस कर रही जांच.....
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद शांति के परिवार में मातम पसर गया है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.