SUICIDE : आदित्यपुर में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या.... सुसाइड नोट में पड़ोसी युवक का जिक्र सहित गंभीर आरोप.


Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 17:03 PM (IST)


 

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत युवती ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया. प्राप्त जानकारी अनुमार सोनाली गुरुवार रात खाना खाकर कमरे में सोने गयी. 10 मीनट बाद ही उसकी मां को कुछ काम याद आया, तो वह सोनाली के कमरे में गयी. दरवाजा अंदर से बंद था. काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया. तभी खिड़की से देखने की कोशिश की गयी तो युवती दुपट्टे के सहारे लटकी थी. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतका का नाम सोनाली कुमारी जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है, जो जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा थी. मृतका के भाई राजू कुमार ने बताया कि युवती की शादी बिहार के नालंदा में तय हुई थी. वहीं पड़ोस के एक युवक द्वारा उसे लगातार परेशान किया जाता था और होनेवाले वाले दुल्हे को फोन कर युवती को बदनाम किया जाता था।

सुसाइड नोट हुआ बरामद... पढ़िए घर वालों ने क्या कहा....

आत्महत्या में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें पड़ोस के रहने वाले युवक का जिक्र है. वहीं मृतका के पिता ने थाने में पड़ोस के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी को पड़ोस के रहने वाले परिवार संजीत पटेल, पंकज प्रसाद, पवन प्रसाद, अशोक प्रसाद, मुनिया देवी और अंजनी देवी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी. दो दिन पूर्व शाम में संजीत पटेल के द्वारा जबरदस्ती उनके घर में प्रवेश किया गया और डराया धमकाया गया था. इसी से परेशान युवती ने आत्महत्या की है।


सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण....

मृतका सोनाली यादव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण लिखा है. उसने संजीत पटेल का नाम लिया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे पड़ोस के रहने वाले युवक संजीत पटेल द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है. क्योंकि उसकी शादी होने वाली थी. उसे संजीत पटेल नाम का लड़का धमकी दे रहा था. उसका कहना था कि यदि वो शादी करेगी तो उसकी शादी वहां नहीं होने देगा और उसे जान से मार देगा. आत्महत्या के पीछे संजीत और उसके जीजा पंकज प्रसाद, पवन का भी हाथ है. वहीं उसने यह भी लिखा है कि इन सब के पीछे वे खुद जिम्मेदार है. उसके घरवालों को कोई परेशान नहीं करें. वहीं वह ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती थी, पर उसे जबरजस्ती यह कदम उठाना पड़ा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.