चोरों का अजब-गजब कारनामा : स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को भी नहीं बख्शा, बच्चों का अंडा खाया... चाय पिया.. फिर चावल-दाल की बोरी उठाकर चलते हुए फुर्र... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 06 Dec 2024 10:49 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आए दिन अनगिनत चोरियां सामने आती हैं. ये चोर घरों में घुसकर गहने, पैसे और अन्य घरेलू सामान चुरा लेते हैं. लेकिन यहां चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आयी है. एमजीएम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र और ईटामाड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक ही रात चोरी की घटना घटी. ताला तोड़कर चोर घुसे और ईटामाड़ा स्कूल के रसोई घर में रखे चीनी-चायपत्ती निकाल कर गैसे चूल्हे में चाय बनाकर पी. यहां कार्यालय का ताला तोड़कर बक्शे-आलमीरा को खंगाला. फिर चलते बने।



इसके बाद चोर गिरोह के लोग गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ताला तोड़कर घुसे और रसोई घर में रखे दो-तीन ट्रे अंडा को फ्राइ कर खाया. कुछ अंडा उबाल कर खाया, फिर जाते समय बच्चों के पोषाहार के लिए रखे गये एक बोरी चावल उठाकर चलते बने. दाल भी ले जा रहे थे, पर झोला फटने से जमीन पर गया. आंगनबाड़ी केंद्र में रखे करीब 50 किलो चावल और 250 किलो दाल की चोरी हुई है. आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी की जानकारी सेविका रेणुका महतो को मिली, तो इसकी जानकारी उन्होंने एमजीएम थाना को दी. चोरी की घटना को नशेड़ियों की करतूत से जुड़ा माना जा रहा है. फिलहाल एमजीएम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.