Publish Date: Mon, 21 Oct 2024 09:10 AM (IST)
जमशेदपुर : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा को लेकर 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के स्वागत और विरोध का दौर शुरू हो चुका है. बरसों से टिकट की आस लगाए बैठे वैसे उम्मीदवार जिन्हें टिकट नहीं दिया गया अब वे खुलकर पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर चुके हैं. इस फेहरिस्त में अब भाजपा के कद्दावर नेता और दो बार सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी गणेश महाली भी शामिल हो गए हैं।
तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जिला अध्यक्ष के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता बताया था. मगर जैसे ही टिकट की घोषणा हुई उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
रविवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए लिखा है कि 25 वर्षों से भाजपा का एक सच्चा एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मैंने पार्टी और संगठन को तन मन धन के साथ दिन-रात मजबूत करने का कार्य किया. वर्तमान में पार्टी पहले जैसा नहीं रहा और अभी बाहर से आए लोगों की मनमानी चल रही है जिसके कारण मैं दुखी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं. उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से टिकट मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी बातचीत हुई है. विदित हो कि गणेश महाली खरसावां से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे. मगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ पार्टी में शामिल होने वाले सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को टिकट दिए जाने के बाद बास्को बेसरा और अब गणेश महाली ने बगावत का रुख अख्तियार कर लिया है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.