Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 09:32 AM (IST)
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को चांडिल अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार, कुर्की आदि के बारे में जानकारी ली एवं उनके त्वरित निष्पादन के साथ ही वारंटियों व फिरारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बैंक व एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अड्डाबाजी, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त आदि में अंचल निरीक्षक चांडिल की सहभागिता एवं नियंत्रण की समीक्षा की।
चांडिल स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहत अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने भयमुक्त वातावरण तैयार करने, गैर कानूनी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने समेत आम जनता को स्वच्छ व समान कानूनी राज प्रदान कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता के साथ तालमेल स्थापित कर काम करने की जरूरत है. आपसी सामंजस्य से ही समूचा क्षेत्र अपराध मुक्त बन सकता है. इस अवसर पर अंचल पुलिस निरीक्षक के अलावा चांडिल, चौका, नीमडीह, ईचागढ़, तिरुलडीह थाना व कपाली ओपी के पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...
04 Feb 2025
BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....
02 Feb 2025
उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर
01 Feb 2025
BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...
26 Jan 2025
BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...
26 Jan 2025
JIO के करोड़ों यूजर्स को फिर लगा जोरदार झटका... पढ़े क्या है पूरी खबर
22 Jan 2025
JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....
20 Jan 2025
BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी
19 Jan 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.