दामाद’ संग भागने वाली सास नई मुसीबत में फंसी, अनीता को लेकर राहुल घर पहुंचा तो जानें क्या हुआ...?


Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 10:44 AM (IST)


 

अलीगढ़ की सास अनीता और उसके प्रेमी 'दामाद' राहुल की मुसीबतें और बढ़ गई हैं, क्योंकि परिवार ने उनको अपनाने से इनकार कर दिया है। दोनों को गांव में कदम तक नहीं रखने दिया गया। आइए जानते हैं कि ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों से क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। अनीता पति के घर जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसे प्रेमी राहुल को सौंप दिया। राहुल अनीता को लेकर अपने घर पहुंचा तो वहां का नजारा ही कुछ और देखने को मिला। राहुल और अनीता को देखकर गांव वाले और उसके परिजन भड़क गए। राहुल के पिता के पिता और ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़ दिया।

राहुल को धमकी दी गई कि वह गांव में दोबारा न दिखे। वे अनीता को किसी कीमत पर नहीं अपनाएंगे। राहुल के पिता ने भी उसे बेदखल करने की धमकी दे डाली। उन्होंने राहुल से पूछा कि वह अनीता को लेकर गांव क्यों आया? उन दोनों की गांव में कदम रखने की हिम्मत कैसे कर दी? उन्होंने साफ कहा कि राहुल और अनीता को न गांव वाले और न ही परिवार स्वीकार करेगा। इसलिए वह न गांव और न ही आने का सोचे।


ग्रामीणों ने राहुल-अनीता के सुनाई खरी खोटी......


सूत्रों के अनुसार, जब अनीता और राहुल गांव पहुंचे तो ग्रामीण उनका विरोध करने के लिए पहले से जुटे हुए थे। ग्रामीणों के हाथों में लट्ठ और झाड़ू थी। ग्रामीणों के साथ राहुल के पिता भी थे। उन्होंने राहुल और अनीता को देखते ही कहा कि गांव में कदम रखने की जरूरत नहीं है। राहुल ने अपने परिवार और गांव की इज्जत मिट्टी में मिला दी है। राहुल ने शर्मनाक हरकत करके परिवार का नाम डुबो दिया है।

अनीता ने तो अपने पति और बच्चों की इज्जत ही नहीं रखी। उसे तो अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं आया। राहुल को शर्म नहीं आई एक शादीशुदा और जवान बच्चों की मां को लेकर भागते हुए। राहुल के पिता ओमवीर ने कहा कि वह उसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते। उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। वह दोबारा गांव में नजर न आए और न ही उनसे संपर्क करने की कोशिश करे।

8 अप्रैल को फरार हो गए थे राहुल-अनीता......


बता दें कि राहुल और अनीता सास-दामाद बनने वाले थे, लेकिन दोनों के प्रेम संबंध बन गए। राहुल के साथ बेटी शिवानी की शादी से पहले से अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। 8 दिन दिल्ली, बिहार, नेपाल में बिताने के बाद दोनों ने 16 अप्रैल को थाने में सरेंडर किया। अनीता ने पति और बेटी पर आरोप लगाए। 2 दिन की काउंसिलिंग के बाद भी वह पति के साथ रहने को नहीं मानी तो पुलिस ने अनीत को राहुल के साथ भेज दिया, लेकिन राहुल-अनीता को राहुल के गांव वालों और परिजनों ने अपनाने से इनकार कर दिया है। अब आगे क्या होगा, यह वक्त ही बताएगा?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.