JAP-5 में AK-47 के प्रभार लेने के दौरान चली गोली, जवान की मौत


Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 11:19 AM (IST)


 

देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आयी है. यहां झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-05) के एक हवलदार की अपनी सर्विस राइफल एके-47 से गलती से हुए ब्रस्ट फायर (लगातार कई राउंड गोली चलने) से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. मृतक जवान की पहचान जैप-05 के हवलदार शिवपूजन पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भभुआ (बिहार) के निवासी थे।


जानकारी के अनुसार, हवलदार शिवपूजन पाल अपनी एके-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे. इसी दौरान, दुर्घटनावश एके-47 से ब्रस्ट फायर हो गया. राइफल से निकली 6 से 7 गोलियां हवलदार शिवपूजन पाल की गर्दन में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस संबंध में आगे की जांच और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.