Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 08:23 AM (IST)
हरिद्वार : उत्तराखंड की धर्मनगर हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिडकुल के एक होटल में छापा मारकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से एक होटल संचालक, तीन ग्राहकों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिडकुल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मंगलवार की रात सूचना मिली कि सिडकुल के महादेवपुरम फेस-2 में अनंत होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।
इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। जहां से होटल संचालक जानी कुमार पुत्र राम कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर को पकड़ा गया। पुलिस ने सिडकुल के अनंत होटल में छापामारी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में तीन युवतियों के साथ ग्राहकों को धर दबोचा। इनमें संजना, पूजा और पिंकी सबके बदले हुए नाम सभी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश को आपत्तिजनक अवस्था में दबोचा गया। तीनों ने बताया कि पैसों के लिए जिस्मफरोशी करती है।
अशरफ पुत्र यूनुस निवासी भजनपुर सैफनी थाना सैफनी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार करने का काम किया है। वहीं होटल संचालक जनी कुमार ने बताया कि लडकियों को लाने का नाम नौशाद, तरमीम और जाहिद नाम के व्यक्ति करते थे। ये ही तीनों महिलाओं को लाए थे और ग्राहकों का इंतजाम भी ये ही करते थे। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। सिडकुल थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की टीम ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन आरोपी फरार हो गए। प्रेमी-प्रेमिका को भी रंग-रेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। दोनों का रैकेट से कोई संबंध नहीं निकला, जिस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सिडकुल के महादेवपुरम स्थित होटल में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह और सिडकुल थाने से एसआई योगेश कुमार ने टीम के साथ महादेवपुरम फेस-2 स्थित होटल में छापा मारा। जहां काउंटर पर संचालक जानी कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर बैठा मिला।
उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कुछ महिलाओं को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराने की बात कबूली। कमरों को खुलवाने पर तीन महिलाएं और तीन पुरुष अंदर से आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरों के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। आरोपी अशरफ निवासी भजनपुर थाना सैफनी जिला रामपुर यूपी, नकुल निवासी बजीदपुर शेरकोट बिजनौर, सुमित निवासी रोशनाबाद सिडकुल और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। होटल संचालक ने पूछताछ में कबूला कि नौशाद, तरमीम निवासीगण सलेमपुर और जाहिद निवासी गोविंदपुर दादूपुर महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को लेकर आते थे। पुलिस के पहुंचते ही तीनों भाग निकले। सभी मिलकर काफी समय से ये धंधा कर रहे थे। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी जो गिरफ्तार हुए हैं....
जॉनी कुमार पुत्र राम कुमार निवासी मकान नंबर 1260 जनकपुरी मुजफ्फरनगर (होटल संचालक) नकुल पुत्र पवन निवासी वजीदपुर थाना शिरकोट जिला बिजनौर उ०प्र० सुमित पुत्र तेलूराम निवासी मकान नंबर 115 रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.