Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 12:22 PM (IST)
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहर के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पु0नि0 तथा थाना प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों के त्वरित निष्पादन तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर रोक और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रत्येक स्तर पर कठोर और परिणाममुखी कदम उठाए जाएँ।
बैठक में विशेष रूप से तीन प्रमुख बिंदुओं की की गई समीक्षा :
1. अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक व ड्रग्स पैडलर्स पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश।
2. लगातार छापामारी करने तथा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश दिया गया।
3. अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई हथियार कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान, हथियार बरामदगी में बढ़ोतरी तथा संबंधित अभियुक्तों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
4. लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर पुराने और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई।
5. प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर निष्पादन सुनिश्चित करें।
सख्त निर्देश जारी....
बैठक के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित छापामारी, गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई जारी रखनी होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.