झारखंड बोर्ड का साइंस पेपर लीक : शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरकार की कार्यशैली कठघरे में : नीतीश कुमार कुशवाहा


Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 18:01 PM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड में शिक्षा व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, और ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर से राज्य की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में झारखंड बोर्ड के साइंस पेपर का लीक होना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है, बल्कि यह राज्य सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार की पोल भी खोलता है।

हाल ही में जैक के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी, लेकिन यह घटना यह सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार क्यों हर परीक्षा में पेपर लीक हो जाते हैं, चाहे वह JPSC ,CGL हो या मैट्रिक की परीक्षा। आखिरकार सरकार क्यों कोई भी परीक्षा कदाचारमुक्त नहीं करवा पा रही है?

हर परीक्षा में गड़बड़ी क्यों सामने आती है? अब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? यह साफ संकेत है कि झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और शिक्षा प्रणाली को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

शिक्षा मंत्री की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। क्या उनकी जिम्मेदारी केवल भाषण देने तक सीमित है? जब छात्र अपना भविष्य बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उनके सपनों के साथ इस तरह का खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है?

राज्य सरकार को इस लापरवाही की जवाबदेही लेनी होगी। जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और इस गिरोह के सरगनाओं पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक झारखंड की शिक्षा व्यवस्था यूं ही मजाक बनती रहेगी। अब समय आ गया है कि सरकार जवाब दे – आखिर कब तक छात्र और उनके अभिभावक इस लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.