सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी करतूत को मुझ पर थोपना चाहते हैं : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता


Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 21:23 PM (IST)


 

मानगो नगर निगम का गठन 2017 में और कचड़ा उठाने का टेंडर 2017 में हुआ था

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम गठन और कचड़ा उठाने का टेंडर के बारे में खुलासा करते हुए विधायक सरयू राय की झूठ का पर्दाफाश कर दिया हैं, उन्होंने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरयू राय को झूठ का सौदागर कहा हैं, उन्होंने कहा कि सरयू राय की दुकानदारी झूठ पर निर्भर हैं, वो सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलते हैं, झूठ बोलकर चुनाव जीतने वाले सरयू राय अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अपने कुकर्मो का आरोप मुझपर लगा रहें हैं जो हास्यास्पद हैं!

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नगर विकास विभाग का 17 अगस्त 2017 का संकल्प पत्र जारी करते हुए सरयू राय से सवाल पूछा हैं कि 2017 में विधायक कौन था?उस समय किसकी सरकार थी और मंत्रीपरिषद में कौन शामिल था?

उन्होंने पूछा कि 22 अगस्त 2017 में विधायक कौन था मंत्री कौन था?और जो साफ सफाई हेतु जो टेंडर हुआ था किसके इशारे पर हुआ था? जिन ठेकेदारों को काम मिला वे कौन थे?

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि सच तो ये हैं कि सरयू राय जी पर उम्र भारी पड़ने लगा हैं, यादाश्त उनकी कमजोर होने लगी हैं इसलिए वे या तो भूल जा रहें हैं या भूलने का नाटक कर रहें हैं,सच तो ये हैं कि सोनारी मरीन ड्राइव में कचड़ा डंपिंग कार्य उनके इशारों पर उनके पसंदीदा ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा हैं वो भी 2017 से, लेकिन अपने पाप को वो छुपा रहें हैं लेकिन विधायक जी पाप और झूठ छुपता नहीं हैं, सामने आ ही जाता हैं सच!

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मरीन ड्राइव के कचड़े का निष्पादन करने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्य कर रहा था, वहां पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित थी, मानगो नगर निगम में सफाई हेतु कई उपकरण और गाड़ी मेरे कार्यकाल में आई, लेकिन सरयू राय ने मानगो की जनता को कचड़ा के ढेर में धकेलने का कार्य किया हैं, बिना सोचे समझें और वैकल्पिक व्यवस्था कर एनजीटी को पत्र लिखकर एक तरफ डंपिंग बंद करवा दिया जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं।



दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं, मुझे डर हैं कि सरयू राय की इस बचकानी हरकत के कारण जमशेदपुर में बीमारी और महामारी ना फैल जाए, इसको लेकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे!

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.