दुखद : कैंसर से लड़ते हुए हिम्मत हार गए टाटा स्टील के अधिकारी कृष्ण कुमार, पत्नी और दो बेटियों संग की खुदकुशी


Publish Date: Sat, 24 May 2025 08:30 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर से एक हृदय विद्यारक घटना सामने आई है। यहां कैंसर पीड़ित टाटा स्टील गम्हरिया के सीनियर मैनेजर 40 वर्षीय कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। चारों के शव शुक्रवार की रात घर में फंदे से लटकते मिले। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी और शव निकाले गए। कृष्ण कुमार मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में लौटे थे। उन्हें नियमित कीमोथेरेपी लेनी थी, लेकिन बुधवार के बाद से वे आदित्यपुर के चित्रगुप्त नगर स्थित घर से निकले ही नहीं। मृतकों में कृष्ण कुमार, पत्नी डोली, 13 वर्षीया पुत्री पूजा और छह वर्षीया मैया शामिल हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चारों के शव एक ही कमरे में फंदे से अगल-बगल लटके हुए थे।


मृतक के पिता शोभिंदो तिवारी ने बताया कि उनके पुत्र कृष्ण कुमार टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर हैं। उन्हें कैंसर की बीमारी थी। पुत्रवधू डोली देवी के कहने पर अपने पुत्र को फ्लाइट से मुंबई कैंसर का इलाज कराने लेकर गए थे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि कीमोथेरेपी करानी होगी। यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। उसके बाद फ्लाइट से ही पुत्र को लेकर जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्हें कीमोथेरेपी के लिए भर्ती होना था, इसके लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन भी दिया था। इस बीच गुरुवार रात से ही बेटे का पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पड़ोसियों का कहना है कि कैंसर होने के बाद से ही पूरा परिवार अवसाद में चला गया था। मुम्बई में बताया गया था कि उन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर है। जब से बेटा मुम्बई से लौटकर आया था, तब से पूरे परिवार ने किसी से भी बातचीत बंद कर दी थी। अंतिम बार उन्हें बुधवार की शाम देखा गया था। उसके बाद से ही उनके कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस की टीम ने फोरेंसिक टीम को बुलाया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.