भाग जा..... ईडन गार्डन्स में घुसने वाले फैन ने विराट कोहली के बारे में बताई ऐसी बात... सुनकर फैंस का दिल हुआ गार्डन-गार्डन.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 07:17 AM (IST)


 

IPL : आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान जब विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर आए तो उनका एक फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़ते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में घुस गया।

उस फैन ने ईडन गार्डन्स का सुरक्षा घेरा तोड़ा और अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पहले तो गले लगाया और फिर उनके पैरों में जा गिरा। कुछ ही देर में सिक्योरिटी गार्ड्स इस फैन को बाहर ले गए। जिसके बाद उस फैन की ईडन गार्डन्स में एंट्री बैन हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैन का नाम रितुपर्नो पखिरा है।


जानिए कोहली ने फैन से क्या कहा....?


रितुपर्नो पखिरा ने विराट कोहली के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, 'जब मैंने उनके (विराट कोहली) पैर छुए तो सर ने मुझे उठाया। फिर मेरा नाम पूछा और कहा कि जल्दी से भाग जा। कोहली सर ने सुरक्षा कर्मियों से मुझे पकड़ने को कहा पर पीटने से मना कर दिया। उन्‍होंने मुझे ढंग से मैदान से बाहर ले जाने का निर्देश भी दिया।'

फैन ने आगे कहा कि, 'मैं किसी भी कीमत में मैदान के अंदर जाना चाहता था और मैनें खुद को इसके लिए तैयार भी कर रखा था। मुझे पकड़े जाने का कोई मलाल नहीं है। मैं खुश हूं कि मैं अपने प्लान में सफल रहा और अपने भगवान (विराट कोहली) के पैर छू सका।' इस हरकत के बाद से कोहली के फैन को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया और इस शर्त पर जमानत दी गई कि अब वे दोबारा से ईडन गार्डन्स में नहीं जा सकेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.