Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 09:06 AM (IST)
चाईबासा : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चाईबासा (Chaibasa News) से जमशेदपुर जा रही एक यात्री बस की टक्कर केसर गड़िया के पास एक हाईवा से हो गई। इस टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रही थी, जबकि हाईवा विपरीत दिशा से यानी जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रहा था।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों वाहन केसर गड़िया के पास पहुंचे, हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। टक्कर के तुरंत बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवा का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। राहगीरों की मदद से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल (Chaibasa News) और राजनगर अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में महिलाओं और पुरुषों की संख्या अधिक है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसी के सिर में गहरी चोट आई है, तो किसी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हाईवा और बस दोनों को सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.