जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन... 20 दिसंबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा


Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 13:21 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ समेत देश के 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा पांच जनवरी 2025 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने जैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।


एक्सएलआरआइ को तरफ से बताया गया कि यह ना सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि यह भारत के फ्यूचर लीडर में मैनेजमेंट के कोर्स के प्रति बढ़ी लोकप्रियता को भी दर्शाती है।

जैट पिछले कई दशकों से भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक विश्वसनीय प्रवेश द्वार रहा है. इन स्कूलों के पासआउट स्टूडेंट आज वैश्विक स्तर पर कई बड़ी कंपनियों व प्रमुख संगठनों में प्रभावशाली भूमिकाएँ निभा रहे हैं. परीक्षा की उत्कृष्टता और प्रतिष्ठा ने विभिन्न शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभागियों को आकर्षित किया है।

जैट की विशेषता इसका समावेशी और अनोखा प्रारूप है. पूरे देश में एक ही समय पर आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करती है. जैट के संयोजक प्रोफेसर राहुल शुक्ला ने कहा, “जैट हमेशा समावेशिता और विविधता का प्रतीक रहा है, और इस वर्ष के रिकॉर्ड पंजीकरण हमारी इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. उम्मीदवारों के पॉजिटिव फीडबैक हमारे इस विश्वास को मजबूत करती है कि हम मैनेजमेंट एडुकेशन में ट्रांसफर्मेटिव पावर हैं।

मालूम हो कि जैट में आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 30 नवंबर तय की गयी थी. जिसे बढ़ा कर 10 दिसंबर तक की गई. इससे भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में आवेदन करने करने के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिला. जैट 5 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाला है, एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.